February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज दो और कोरोना पाॅजिटिव मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 18 हो गयी है जबकि प्रदेश में संख्या बढ़कर 84 हो चुकी है। उधमसिंह नगर में आज एक केस रूद्रपुर में तो दूसरा केस काशीपुर में मिल है। रूद्रपुर में मिला कोरोना पाॅजिटिव किच्छा निवासी बताया जा रहा है। उधमसिंह नगर में दो दिन बाद आज फिर दो केस सामने आने से जिले में हड़कम्प मच गया है। दो दिन पहले खेड़ा निवासी दस वर्षीय बालिका और खटीमा के दो युवक कोरोना पाॅजिटव पाये गये थे। तीनों हाल ही में बाहर से सफर करके यहां पहुंचे थे। आज जिले में पुनः दो केस सामने आये हैं। इनमें एक केस काशीपुर का तो दूसरा रूद्रपुर का है। काशीपुर के कोरोना नोडल अधिकारी अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि काशीपुर में आज पाॅजिटिव मिला युवक ग्राम गुलड़िया का निवासी है। वह दो दिन पहले ही मुम्बई से यहां आया था। काशीपुर पहुंचते ही उसे बाॅर्डर से राजकीय अस्पताल में आइसोलेट कर सेंपल हल्द्वानी भेजा गया था आज उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है। वहीं रूद्रपुर में मिला कोरोना पाॅजिटिव किच्छा के बंडिया क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही वह गुड़गांव से रूद्रपुर आया था उसे बार्डर पर चेकिंग के दौरान जांच पड़ताल के बाद आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया था। युवक का सेंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजा गया था जो आज पाॅजिटिव पाया गया।आज दो नये मामले सामने आने के बाद अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हो गयी है इनमें से 14 एक्टिव केस हैं। जबकि प्रदेश में कुल सख्या 82 हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *