February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदेश में आज कोरोना के 4 नये मामलेे,आंकड़ा पहुंचा 82

देहरादून(उद संवाददाता)। प्रदेश में रोज कोरोना मीटर की स्पीड बढ़ती जा रही है। आज अभी तक 4 नये मामले सामने आ चुके है। जिसमें नैनीताल जिले के दो,देहरादून का एक तथा पौड़ी का एक युवक शामिल है। जानकारी के अनुसार नैनीताल में कोरोना पीड़ितों में 11 साल की बच्ची है जबकि दूसरा 24 साल का युवक है। दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री गुड़गांव से बताई जा रही है। दोनों ही वहां से आये थे। पौड़ी गढ़वाल निवासी युवक 23 वर्षीय है। वह भी गुडगांव से आया था। इससे पूर्व आज सुबह राजधानी देहरादून में कोरोना का एक और मरीज सामने आया था। यह मरीज दिल्ली से इलाज कराकर देहरादून लौटा था। इससे पहले उसकी मां संक्रमित पाई गयी थी। आज प्रदेश में 4 नये मरीज सामने आये है। इसके बाद राज्य में मरीजों की संख्या 82 हो गई है। देहरादून में आज जिस युवक में कोरोना सक्रमण की पुष्टि हुयी है वह कुछ दिन पहले मां के साथ गुरुग्राम से देहरादून पहुंचा था। उसकी मां की रिपोर्ट पूर्व में पॉजिटिव पायी गयी थी। अब पुत्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने से हड़कम्प मच गया है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में छह कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी। जिनमें तीन मामले उधम सिंह नगर के थे। उधम सिंह नगर के रूद्रपुर में दस साल की लड़की में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी जबकि दो युवक खटीमा के थे। खटीमा के युवक हाल ही में महाराष्ट्र से लौटे थे। जबकि रूद्रपुर के खेड़ा बस्ती मे रहने वाली लड़की अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ दिल्ली से लौटी थी। उसे बॉर्डर से पकड़कर परिवार सहित क्वारंटीन किया गया था। राहत की बात यह है कि लड़की और उसके परिवार के लोगों को तुरंत बार्डर से ही क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था। अगर उन्हें होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा जाता तो स्थिति और बिगड़ सकती थी क्यों कि संक्रमित पाई गयी लड़की का घर जिस बस्ती है वहां पर घनी आबादी है। प्रशासन ने लड़की के परिजनों का भी सेंपल जांच के लिए भेजा था जो नेगेटिव आया है। राज्य में आज 4 नये मामले सामने आने के बाद अब प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 82 हो गई है। जिनमें से 50 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *