February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डाॅम में मछली मारने गये दो युवकों की डूबने से मौत

डाॅम में मछली मारने गये दो युवकों की डूबने से मौत
किच्छा(उद संवाददाता)। घर से मछली मारने के लिये गये दो युवक डाॅम में डूब गये। वहां मौजूद लोगों द्वारा बमुश्किल युचकों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिये एक निजी चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सको द्वारा दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बण्डिया के निकट किच्छा डाॅम है। लाॅक डाउन के चलते आज कल लोग वहां घूमने जाते रहते है। किच्छा डाॅम में पानी का स्तर भी ज्यादा नही है। जिसके चलते बण्डिया के कई लोग वहां मछली भी मारते है। बण्डिया वार्ड नम्बर तीन निवासी दो युवक आज वहां मछली मारने गये हुये थे। बताया जाता है कि डाॅम में कई कुण्ड बने हुये है। मछली पकड़ते हुये दोनो युवक एक कुण्ड में डूब गये। दोनों युवकों का नाम जय वर्मा और अनुज वर्मा बताया जा रहा है। घटना की पुष्टि स्थानीय सभासद लियाकत अंसारी ने करते हुये इस घटना पर शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *