February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उधमसिंहनगर जिले में कोरोना के 3 नये मामले
कोरोना पीड़ितों में रूद्रपुर की 10 साल की बच्ची और खटीमा के 2 युवक शामिल
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। उधमंिसहनगर जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज जिले में तीन नये मामले सामने आये है। जिसमें 10 साल की बच्ची भी शामिल है। जानकारी के अनुसार खटीमा में दो युवक क्वारंटीन थे। उनका सैम्पल कोरोना टेस्ट के लिये गया हुआ था। आज दोनों का सैम्पल पाॅजिटिव आया है।बताया जाता है कि दोनो युवक की उम्र लगभग 35-36 साल है। जो महाराष्ट्र के अंधेरी से आये थे। वही रूद्रपुर के खेड़ा कालोनी में रहने वाली एक बच्ची का सैम्पल कोरोना टेस्ट के लिये गया हुआ था, वह भी पाॅजिटिव आया है। बताया जाता है कि यह बच्ची नई दिल्ली से आई थी। जिले में आज तीन लोगों के सैम्पल पाॅजिटिव आने के बाद प्रशासन पहले से ज्यादा अलर्ट हो गया है। प्रशासन द्वारा तीनों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। तीन और नई मरीज सामने आने के बाद जिले में अब कोरोना से संक्रमित की संख्या 16 हो चुकी है। प्रदेश में आज कोरोना पीड़ितों के छह नये मामले सामने आ चुके है। प्रदेश में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या 78 हो गई है। इससे पूर्व रायह संख्या बढ़कर 78 हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *