Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

इनोवा कार से करोड़ों रूपये की नगदी बरामद
हल्द्वानी(उद संवाददाता)। एसओजी टीम को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, गाड़ी में ले जायी जा रही करोड़ों रूपये की नगदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार एमओजी टीम को आज किसी मुखबिर ने सूचना दी कि इनोवा गाड़ी में करोड़ों रूपये की नगदी ले जाई जा रही है। फिर क्या था सूचना मिलते ही एसओजी इंचार्ज अब्दुल कलाम के नेतृत्व में टीम सक्रिय हो गयी और क्षेत्र में वाहन चैकिंग अभियान तेज कर दिया। वाहन चैकिंग के दौरान एसओजी टीम ने जब इनोवा की तलाशी ली तो गाड़ी में एक करोड़ चालीस लाख रूपये की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने इनोवा सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया है कि उक्त रकम हल्द्वानी मण्डी से ली गई थी। दोनों युवक दिल्ली के बताये जा रहे है। पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है कि यह नगदी किससे ली गई और कहां ले जानी थी। कही यह नगदी का मामला काले धन का तो नही है। बहरहाल पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *