February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून के बाद अब अल्मोड़ा में मिला कोरोना मरीज

देहरादून के बाद अब अल्मोड़ा में मिला कोरोना मरीज
प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 71 हुई
देहरादून(उदसंवाददाता)। राज्य में आज सुबह एक कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद अब एक ओर कोरोना पाॅजिटिव का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम को जारी कोरोना बुलेटिन में एक ओर कोरोना पीड़ित की पुष्टि हुई है। कोरोना पीड़ित युवक रानीखेत-अल्मोड़ा का रहने वाला है। अब राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 71 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिस युवक में कोरोना पाॅजिटिव की रिपोर्ट आई है,वह युवक गुरूग्राम से अल्मोड़ा आया था। स्वास्थ्य खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उसका सैम्पल लेकर कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसकी रिपोर्ट आज पाॅजिटिव आई। युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। प्रदेश में आज कोरोना का दूसरा मामला है। इससे पूर्व आज देहरादून में कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। 60 वर्षीय महिला पिछले दिनों दिल्ली से लौटी थी। जिस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस महिला का सैम्पल भी कोरोना टेस्ट के लिये भेज गया। आज प्रातः उसमें भी कोरोना की पुष्टि हुई। उक्त महिला रायपुर के पुलिया नंबर-6 की निवासी है। यह महिला दिल्ली से इलाज कराकर लौटी थी। आज उत्तराखण्ड में दो कोरोना पाॅजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन देहरादून निवासी महिला और अल्मोड़ा निवासी युवक के संपर्क में आये लोगों को चिन्हित करने में जुटा है। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 71 हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *