February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड से बड़ी खबर..अब देहरादून में मिली एक और कोरोना पाॅजिटिव महिला,आकड़ा पहुंचा 70

महिला में कोरोना की पुष्टि, दिल्ली से इलाज कराकर लौटी थी देहरादून
देहरादून(उद संवाददाता)। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सासमने आया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 70 हो चुकी है। आज देहरादून में कोरोना पॉजिटिव पायी गयी महिला पिछले दिनों दिल्ली से लौटी थी। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आज एक नया मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि 60 साल की बुजुर्ग महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है जो की रायपुर के पुलिया नंबर-6 की निवासी है यह महिला दिल्ली से इलाज कराकर लौटी थी। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रशासन महिला के संपर्क में आये लोगों को चिन्हित करने में जुटा है। देहरादून में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 36 हो चुकी है। जबकि प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 70 हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *