February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सहस्त्रधारा में डूबने से युवक की मौत

देहरादून,14 जुलाई। दिल्ली से घूमने आये एक युवक की सहस्त्रधारा नदी में डूबने से मौत हो गयी जबकि दूसरे युवक को पुलिस की रेस्क्यू टीम ने बचा लिया। युवक की मौत से उसके अन्य साथी सदमे में आ गये। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी विजय अपने चार अन्य साथियों के साथ सहस्त्रधारा में घूमने के लिए आया था। क्योंकि पिछले कुछदिनों से देहरादून क्षेत्र में लगातार बरसात हो रही हैं और नदियां उफान पर हैं जिसके चलते सहस्त्रधारा का भी जल स्तरबढ़ गया। जब विजय अपने अन्य साथियों के साथ नदी में तैर रहा था तभी पानी के तेज बहाव के चलते विजय और उसका साथी हेमंत डूबने लगे। अन्य युवकों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने फौरन ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया और हेमंत को किसी तरह बचा लिया जबकि विजय की तेज बहाव के चलते डूबने से मौत हो गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *