February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्रियों के साथ मैराथन बैठक में बोले मोदी,गांव तक यह संकट न पहुंचे ,दो गज की दूरी बहुत जरूरी

नई दिल्ली( उद ब्यूरो)। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर रहे है। प्रधानमंत्री की बातचीत आज वीडियो काॅलिंग के माध्यम से हो रही है जो दोपहर तीन बजे शुरू हुई है। जानकारी के अनुसार बैठक के शुरू होने के साथ ही सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। बैठक में पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी मौजूद हैं। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि राज्य मिलकर काम कर रहे हैं। कैबिनेट सचिव, राज्यों के सचिव से लगातार संपर्क में हैं। अधिक फोकस रखें और सक्रियता बढ़ाएं। संतुलित रणनीति से आगे बढ़ें, चुनौतियां क्या हैं, मार्ग क्या होगा, इस पर काम करें। पीएम ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि आप सभी के सुझावों से आगे के दिशा निर्देश निर्धारित होंगे। भारत इस संकट से अपने आप को बचाने में बहुत हद तक सफल हुआ है। राज्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, दो गज की दूरी में लापरवाही हुई तो संकट बढ़ेगा। हम लॉकडाउन कैसे लागू कर रहे हैं। यह बड़ा विषय रहा, हम सब की भूमिका महत्वपूर्ण रही। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे प्रयास रहे कि जो जहां है वहीं रहे, लेकिन मनुष्य का मन है और हमे कुछ निर्णय बदलने भी पड़े। गांव तक यह संकट न पहुंचे यही चुनौती अब है। आप सब आर्थिक विषयों पर अपने सुझाव दें। वीडियो कांफ्रेसिंग दो सेशन में हो रही है। दोनो सेशन में प्रदेश के अलग-अलग मुख्यमंत्री से बातचीत होगी। जबकि 6 केंद्र शासित (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप) को आज बोलने का मौका नहीं मिलेगा। ये अपने विचार और सुझाव लिखित में भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *