Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चीन से वसूले जाएं 600 अरब डाॅलर याचिका हुई दायर

चीन से वसूले जाएं 600 अरब डाॅलर याचिका हुई दायर
नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। कोरोना वायरस महामारी फैलाने के आरोप को लेकर चीन से 600 अरब डाॅलर का हर्जाना वसूलने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। जिसमें मांग की गई है कि वह केंद्र सरकार को निर्देश दे कि वह चीन से हर्जाना वसूलने के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाए। याचिका में कहा गया है कि इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने और भारत में हजारों लोगों की जान लेने वाला कोरोना वायरस चीन के वुहान इंस्टीट्यूट आॅफ वायरोलाॅजी से निकला है। ये याचिका तमिलनाडु के मदुरै के रहने वाले एक शख्स ने दायर की है। जिसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस को जानबूझकर चीन ने भारत के खिलाफ जैविक हथियार के तौर पर तैयार किया है। कहा गया है कि क्योंकि कोई व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय न्यायालय नहीं जा सकता है इसीलिए केंद्र सरकार को इस संबंध में याचिका दायर करने के लिए निर्देश दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *