Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जम्मू-कश्मीर में जवानों को मिली बड़ी कामयाबी,मोस्टवांटेड आतंकी नायकू ढेर

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में कर्नल-मेजर समेत 8 जवानों की शहादत के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की शुरुआत की. इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बुधवार को एक बड़ी कामयाबी मिली. पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के बेगपोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान मोस्टवांटेड आतंकी हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया गया है.जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 40 किलो आईईडी से एक घर को उड़ा दिया था. इस घर में ही रियाज नायकू छिपा था. विस्फोट के दौरान वह मारा गया, जबकि दूसरा उसका एक साथी बगल के घर में छिप गया है. अभी मुठभेड़ जारी है.कहा गया है कि पुलिस, सेना की 55 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने बेगपोरा में मंगलवार रात कॉर्डन सर्च ऑपरेशन शुरू किया. जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई है.एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर की पुष्टि भी की. सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका जताई थी, जिसमें टॉप हिजबुल कमांडर रियाज नायकू भी शामिल था. अब रियाज नायकू को मार गिराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *