February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखण्ड में एक और महिला कोरोना संक्रमित,पीड़ितों की संख्या 61

उत्तराखण्ड में एक और महिला कोरोना संक्रमित,पीड़ितों की संख्या 61
देहरादून(उद संवाददाता)। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और बढ़ गयी है। ताजा मामले में एम्स ऋषिकेश में भर्ती मरीज की महिला तीमारदार कोरोना पॉजिटिव मिली है। इससे एम्स सहित जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह महिला मूल रूप से पौड़ी की निवासी है। यह महिला अपने एक मरीज के साथ यहां पर इलाज के लिए आई थी तथा मरीज की तीमारदार थी। पौड़ी की मूल रूप से पौड़ी की निवासी 38 वर्षीय महिला तीमारदार है। बताया जा रहा है कि महिला संस्थान के यूरोलॉजी वार्ड में संक्रमित हुई है। अब एम्स में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हो गई है जो की चिंता का विषय है। वहीं अब प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 61 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *