Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दरवाजे पर थूकने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष में नौ नामजद

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। भूतबंगला में बीते दिवस दरवाजे पर थूकने को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ समबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। गौरतलब है कि ब ीते दिवस भूतबंगला में साबिर अली द्वारा इकरार अहमद के घर के पाास थूकने को लेकर दोनों पक्षों में उतनाव बढ़ गया। दोनों पक्ष घर के बाहर आकर एक दूसरे से मारपीट करने लगे। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चले इस संघर्ष में कई लोगों को चा ेटें आयी है। मामले में एसआई गंगा राम गोला की ओर से भूतबंगला वार्ड 20 निवासी इकरार अहमद पुत्र जुम्मी, इकत्यार अहमद पुत्र इकरार अहमद, फईम अहमद पुत्र इकरार अहमद, श्रीमती शकीना पत्नी इकरार अहमद, साबिर अली पुत्र मुंशी अली, राशिद पुत्र साबिर अली, नाजिमद पुत्र साबिर अली, नासिर पुत्र साबिर अली एवं श्रीमती सरीना पत्नी साबिर अली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *