Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में कोरोना के दो नये मरीज मिले,आकड़ा पहुंचा 50 

देहरादून(उद ब्यूरो)। उत्तराखंड  में एक दिन की राहत के बाद कोरोना के दौ और मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एम मामला 25 तारीक की देर रात को दून मेडिकल कॉलेज लैब से पॉजिटिव आया था। जबकि एक और मामला ऋषिकेश एम्स से पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह से राज्य में कुल मरीजों की संख्या अब 50 हो गई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या कम गति से ही सही, लेकिन बढ़ रही है, जो चिंताजनक हैं। हालांकि राज्य में स्थितियों अभी देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले नियंत्रण में हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि दून मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना की जांच शुरू हो गई है। लैब से 25 अप्रैल की देर रात को एक मामला पॉजिटिव आया था। आज ऋषिकेश एम्स में कर्मचारी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *