February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गैंगरेप मामले में दो आरोपी दबोचे

सितारगंज। किशोरियों से गैंगरेप मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। ज्ञात हो कि 6 दिन पूर्व 2 किशोरियों से ग्राम गोठा के निकट आम के बगीचे में गैंगरेप हुआ था। जिस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्रतार कर जेल भेज दिया। जिसमें दो आरोपी फरार चल रहे थे। आज पुलिस ने ग्राम बहादुरगंज उत्तर प्रदेश निवासी समीर उर्फ यजदानी व असद को मुखबिर की सूचना पर सरकड़ा चौकी के निकट से गिरफ्रतार कर लिया है। एसएसआई बीएसबिष्ट ने बताया कि गिरफ्रतार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *