Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून में बुजुर्ग और युवक की अचानक मौत..कोरोना की आशंका,सैंपल भेजे

देहरादून( उद ब्यूरो)। कोरोना हाॅटस्पाॅट घोषित देहरादून जिले से सनसनीखेज खबर आ रही है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसीयू में भर्ती एक युवक और एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई है। कोरोना की आशंका के चलते दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर ही इनके शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय एक युवक को मंगलवार की दोपहर कोरोनेशन अस्पताल से दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। युवक को बदन दर्द, बार-बार चक्कर आने की शिकायत थी। दून अस्पताल में उसे आइसीयू में रखा गया था। वह मूल रूप से नैनीताल का रहने वाला था और यहां एक प्राइवेट स्कूल में खाना बनाने का काम करता था। इसके अलावा 65 वर्षीय बुजुर्ग को सोमवार को अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। बताया गया कि 21 मार्च को वह दुबई अपने बेटे के पास से लौटे थे। दिल्ली में उन्हें 14 दिन संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया। जहां उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सात अप्रैल को वह दून पहुंचे और उसके बाद से अपने घर पर ही आइसोलेशन में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *