February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर-देहरादून में दो और कोरोना के मरीज मिले,46 हुआ आकड़ा

देहरादून( उद संवाददाता)। राजधानी देहरादून में आज दो और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। जबकि देहरादून में कुल मरीजों की संख्या 24 हो गई है। चूंकि कोरोना हेल्थ बुलेटिन की रिपोर्ट सायं आनी है संभावना है कि उत्तराखंड में कोरोना पाॅजिटव की संख्या और बढ़ सकती है। आज मिले दोनो कोरोना पॉजिटिव मरीज कल सामने आये कोरोना के मरीजों के सम्पर्क में आये थे। बताया जा रहा है कि ये दोनों कोरोना पॉजिटिव जमाती पश्चिम बंगाल के हैं और देहरादून के आजाद कॉलोनी में ठहरे थे। उक्त दोनों अब तक कई लोगों के सम्पर्क में आ चुके है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और उक्त दोंनो मरीजों के सम्पर्क में आये लोगों को क्वारंटाईन किया जा रहा है जबकि आजाद कॉलोनी को सील कर दिया गया है। देहरादून को पूर्व में ही रेड जोन घोषित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *