February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक कपूर ने 12 लाख रुपए की धनराशि के चैक सौंपे

देहरादून( उद संवाददाता)।  प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम वर्तमान विधायक हरबंस कपूर ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें राहत कोष के लिए एकत्रित 12 लाख रुपए की धनराशि के चैक सौंपे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर श्री कपूर ने कैंट विधानसभा के सभी पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ के सहयोग से मुख्यमंत्री राहत कोष/प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए एकत्र कर आज धनराशि के चेक सौपे  गये है। श्री कपूर ने कहा कि राहत कोष के लिए एकत्रित धनराशि 12 लाख रुपए की है। श्री कपूर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार लोगो की मदद के लिए बढ़ चढ़ के आगे आरहे है और जल्द ही और धनराशि भी मुख्यमंत्री जी को सौंपी जाएगी । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल,मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल,महामंत्री संतोष कोठियाल,सुमित पांडेय मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *