February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़कों पर ड्रोन कैमरों से रखी जा रही नजर

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी को रोकने के लिए सम्पूर्ण देश में लॉक डाउन किया गया है, जिसके अन्तर्गत आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त अन्य सेंवाओं को बन्द करते हुए सभी लोगों को अपने घरों में रहने के निर्देश पारित किये गये है। एसएसपी बरिदंरजीत सिंह के आदेशानुसार जनपद ऊधमसिंहनगर में ’लॉक-डाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर जनपद पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों के माध्यम से नजर रखी जा रही है। पुलिस कर्मियों ने जनपद की जनता से अपील की कि कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा पारित लॉक डाउन के नियमों का पालन करें। लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार वैधानिककार्यावाही करते हुए अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया जायेगा। अपने घरों में रहकर संक्रमित होने से बचे, सुरक्षित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *