February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर में राशन न होने की झूठी सूचना देने पर एक गिरफ्तार

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। पुलिस को गुमराह कर अपने घर पर राशन मंगाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसके गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से गजरौला निवासी सचिन राणा वर्तमान में ट्रांजिट कैम्प में रहता है। लॉकडाउन के चलते उसने 112 नम्बर पर डायल कर पुलिस को फोन किया कि उसके परिवार में 9 लोग हैं और राशन न होने के कारण वह भूखे हैं जिस पर ट्रांजिट कैम्प थाना इंचार्ज विद्याधर जोशी राशन लेकर उसके घर पहुंचे तो पता चला कि वह बेहद सक्षम है और उसकी कई गाड़ियां हैं। जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो घर में पर्याप्त मात्र में राशन मिला और काफी नकदी भी घर में पायी गयी। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *