February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाहर से आये 10 मजदूरों को भेजा क्वारंटाईन सेंटर

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आगरा से गदरपुर आये 10 मजदूरों को पुलिस ने क्वारंटाईन सेंटर भेज दिया जबकि उन्हें ट्रक्टर ट्राली से लाने वाले चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया। एसआई प्रवीण कुमार ने सूचना के आधार पर रम्पुरा काजी बॉडर पर प्रवेश करने से रोके जाने के बाद चोरी छुपे कच्चे रास्ते से होकर गदरपुर क्षेत्र में प्रवेश कर रहे ट्रक्टर ट्राली के चालक आरिफ पुत्र इशाक को गिरफ्तार कर लिया जबकि वाहन में सवार मसीत थाना गदरपुर निवासी सकील अहमद पुत्र वहीद, आबिद पुत्र ईशाक, सादीक पुत्र नवीजान, मोहम्मद नवी पुत्र शकील मोहम्मद, मोहम्मद आसीफ पुत्र नवी जान, नईम पुत्र शरीफ, राशिद अली पुत्र रियासत अली, फारूख पुत्र मेहंदी हसन निवासी, शीलामजरा निवासी यासीन पुत्र छिद्दा, झगड़पुरी निवासी इरफान पुत्र अब्दुल सलाम को कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए क्वारंटाईन सेंटर राधा स्वामी सत्संग व्यास रूद्रपुर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *