February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के लिए चैराहों पर लगवाये छाते

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। कोरोना के खिलाफ जंग में सड़क पर दिन रात ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को धूप से बचाने के लिए कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट ने छाता विभिन्न चैराहों पर आज छाते लगवाये। बता दें इन दिनों लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर एवं आस पास के विभिन्न चैराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किये गये हैं। इन चैराहों पर पुलिस कर्मी दिन रात ड्यूटी करते हैं। सुबह से शाम तक धूप में ड्यूटी करने के चलते कुछ पुलिस कर्मियों की सेहत बिगड़ने लगी है। इसी को देखते हुए आज कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट ने डीडी चैक, इंद्रा चैक, गावा चैक, सिडकुल चैक, रामपुर बॉर्डर सहित कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों के लिए बड़े छाते लगवाये। ये छाते व्यापारियों की मदद से लगवाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *