Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राज्य आंदोलनकारी के घर से हजारों की नगदी और जेवर चोरी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। चोरों ने राज्य आंदोलनकारी के घर से हजारों की नगदी और जेवरात चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी गयी तहरीर में ट्रांजिट कैम्प निवासी राज्य आंदोलनकारी कमल कुमार पाण्डे ने बताया कि उसके माता पिता फुलसुंगी अंजनी विहार स्थित एक किराये के मकान में रहते है। समीप ही निर्माणाधीन मकान बन रहा है। गत रात्रि अज्ञात चोरों ने उसके माता पिता के कमरे के बाहर की कुंडी लगा दी और दूसरे कमरे के ताले तोड़ कर 2 तोले का मंगलसूत्र, 1 तोले के कान के झुमके और 25 हजार रूपये की नगदी उड़ा ली तथा अन्य समान छत पर फेंक कर फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *