February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सर्राफा कारोबारी के हमलावर की गिरफ्रतारी की मांग

गदरपुर। काशीपुर में सर्राफा कारोबारी दीपक वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में व्यापार मंडल एवं युवा व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ सर्राफा कारोबारियों ने थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी से मुलाकात की और एसएसपी उधम सिंह नगर के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जिसमें सर्राफा कारोबारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्रतारी की मांग की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया ने कहा कि काशीपुर में सर्राफा कारोबारी पर हुए जानलेवा हमले से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा के तमाम दावे करने की पोल ऽुल कर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने कहा है कि अगर पुलिस प्रशासन द्वारा सर्राफा कारोबारी दीपक वर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्रतार नहीं किया जाता है तो गदरपुर एवं काशीपुर व्यापार मंडल जिला व्यापार मंडल के सहयोग से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान व्यापार मंडल महामंत्री मनीष फुटेला, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष लवली हुड़िया, सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक ऽैराती लाल वर्मा, मनमोहन वर्मा, विजय सिडाना, वीरेंद्र रस्तोगी, रमेश लाल, बलदेव राज, रवि सरना, राजेश कुमार वर्मा संदीप वर्मा, शंटी वर्मा एवं अर्जुन वर्मा आदि तमाम व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *