Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तर प्रदेश से जुड़ने वाले लिंक मार्गों को किया सील

गदरपुर( उद संवाददाता)। लॉक डाउन के चलते थाना गदरपुर के अंतर्गत उत्तर प्रदेश से जुड़ने वाले सभी लिंक मार्गों को पूर्णता सील कर दिया गया है, और सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। लोगों को घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन करने के दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। सकैनिया -मिलकखानम मार्ग पर ग्राम अब्दुल्ला नगर के पास सीमा पर उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लिंग को मार्ग पर बैरिकेडिंग कर कड़ी चैकसी बरती जा रही है। कल सोमवार को थानाध्यक्ष मेला खाना पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ अब्दुल्ला नगर सीमा पर लगाए गए बैरियर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन को आवाजाही करने के लिए अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग डाउन के चलते लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पुलिस प्रशासन को सूचना देने के लिए कहा गया है।। उन्होंने कहा कि अगर कोई नियमों की अवहेलना करता है तो उसके िखलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान मिलक खानम थाने के उप निरीक्षक सुरेंद्र पाल, सिपाही भूपेंद्र चैधरी, पुष्पेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, महिला सिपाही आशा और आरती सहित उत्तराखंड पुलिस की सकैनिया पुलिस चैकी के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट, सिपाही तारा दत्त पंत, बलवंत सिंह एवं केशव चंद के अलावा अब्दुल्ला नगर के ग्राम प्रधान सुरेश कंबोज भी मौजूद थे। इधर, थानाध्यक्ष गदरपुर जसविंदर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ने वाले लिंक मार्गों में मेहतोष- बिलास पुर लिंक मार्ग, अलग देवी- मनुन गर मार्ग एवं सकैनिया-मिलक खानम लिंक मार्गों पर सीमाओं को सील कर दिया गया है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा किसी भी बाहरी व्यक्ति को उत्तराखंड में प्रवेश की अनुमति नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देकर सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *