Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। लॉकडाउन के दौरान तमाम क्षेत्रें में पुलिस कर्मी लोगो की सहायता कर रहे हैं। ऐसे में डीआईजी जगतराम जोशी ने भी जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। डीआईजी जोशी ने बन भूलपुरा थाना क्षेत्र में 63 जरूरतमंद लोगो को राशन वितरित किया और सोशल डिस्टेन्सी का भी अनुपालन किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की पुलिस और प्रशासन लगातार सहायता कर रहा है उन्होंने लोगों को कोराना वायरस के प्रति जागरूक किया और घरों से बाहर न निकलने की अपील की। उन्होंने कहा कि संकट की घडी में पुलिस प्रशासन सभी का सहयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *