Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गौरक्षा दल ने लावारिस पशुओं को खिलाया चारा

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। कोरोना के प्रकोप के चलते किये गये लाॅक डाउन में लावारिस घूमने वाले पशुओं के लिए भी संकट खड़ा हो गया है। जिसे देखते हुए गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आज जगह-जगह पर लावारिस घूम रहे गौवंशीय पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराया गया। जिलाध्यक्ष विराट कुमार आर्य ने कहा कि ऐसे संकट के समय में पशुओं की सेवा करना भी जरूरी है ताकि उन्हें भी चारा उपलब्ध हो सके। इस दौरान नवजोत शर्मा,सुनील यादव,भूपेंद्र सिंह(रूबी) अमन कश्यप आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *