Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पत्रकार की बेटी में कोरोना की पुष्टि, क्वारनटीन भेजे जाएंगे साथी पत्रकार

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की आिखरी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद सारे पत्रकारों को क्वारनटीन में जाना पड़ेगा। दरअसल, भोपाल में हुए कमलनाथ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद एक पत्रकार की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस वजह से फैसला लिया गया है कि संपर्क में आए सभी पत्रकारों को क्वारनटीन में जाना होगा। इसके अलावा प्रशासन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद नेताओं की भी लिस्ट बनाई जा रही है, जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *