February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुप्रीम कोर्ट अनिश्चित काल के लिए हुआ बंद

नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। कोरोना वायरस के चलते सुप्रीम कोर्ट अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को जो मामले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई के लिए लगे हुए थे, अब उन पर सुनवाई नहीं होगी, वो भी रद्द कर दिए गए। इससे पहले कोर्ट ने सीधी सुनवाई से इनकार करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई की बात कही थी लेकिन बुधवार से इसको भी बंद कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट में नियमित दिनों में 14-15 बेंच बैठती थी जिनमें करीब 1000 मामले सुनवाई के लिए लिस्ट होते थे, वहां आज ताला लगा हुआ है। वकीलो के चैंबर भी सील हो चुके हैं। पूरी दुनिया में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस के संक्रमण के भारत में अब तक 562 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रलय द्वारा बुधवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण के जिन 562 मामलों की पुष्टि हुई है उनमें से 519 भारतीय जबकि 43 विदेशी शामिल हैं। इनमें से एक विदेशी समेत 41 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि इस विश्वव्यापी महामारी ने भारत में अब तक नौ लोगों की जान ले ली है। स्वास्थ्य मंत्रलय द्वारा बुधवार की सुबह 9।15 बजे के अपडेट के अनुसार देश में इस समय कोविड-19 के सक्रिय मामले 512 हैं जबकि इस बीमारी से पीड़ित 40 भारतीय नागरिक अब तक स्वस्थ हो चुके हैं इसके अलावा एक विदेशी मरीज भी स्वस्थ होकर जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रलय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक हवाई अîóों पर 15,24,266 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रलय ने बताया कि दिल्ली में जिस दूसरे मरीज की मौत हुई है, उसमें कोरोना वायरस निगेटिव पाया गया है। कोरोना के कहर से पूरी दुनिया में तबाही मची है। दुनियाभर में इस वायरस के संक्रमण से चार लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 18,900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस बीमारी से पीड़ित करीब 1,09,100 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *