February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। जिला बार एसोसिएशन की बैैठक अध्यक्ष दिवाकर पाण्डे की अध्यक्षता में और सचिव नरेश रस्तोगी के संचालन में सभागार में सम्पन्न हुई। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 24 मार्च से 15 अप्रैेल तक न्यायालय बंद रहेगा। हाईकोर्ट द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप जिला एवं सत्र न्यायालय व अधीनस्थ सभी न्यायालयों में अति आवश्यक मामलों की सुनवाई केवल शुक्रवार व सोेमवार को होेगी। उसके लिए सम्बन्धी अधिवक्ता को मय शपथ पत्र कोर्ट में उपस्थित होना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस केे खतरे को देखते हुए सरकार द्वारा जनहित में लिए गये निर्णय का पालन करें औैर अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए वादकारी का न्यायालय आना अनिवार्य नहीं वह अपने घर पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *