व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहींःठुकराल
रुद्रपुर। सिड्कुल आस्थान में साईकिल, ठेली आदि पर चाय आदि बेचने वालों को रोकने पर सिड्कुल कार्यालय में विधायक राजकुमार ठुकराल ने क्षेत्रीय प्रबंधक कमल सिंह कफल्टिया से वार्ता कर समाधान निकाल उन्हें छोटा मोटा व्यापार करने देने को कहा। श्री ठुकराल ने कहा कि सिड्कुल मे घूम-घूम कर चाय, भोजन आदि बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। किसी की रोजी रोटी छीनना न्यायसंगत नहीं होगा। श्री कफल्टिया ने विधायक ठुकराल को आश्वस्त किया कि किसी का भी उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। उन्होने साईकिल आदि पर चाय भोजन आदि बेचने वालों को टेण्डर होने के उपरांत अपना व्यापार आदि चालू करने का आश्वासन दिया। इस दौरान राधेश शर्मा, जीएल गंगवार,आनंद शर्मा,वीरेंद्र तिवारी, आनंद सिंह, राजकुमार, हरकिशोर,भोले, छोटे,चंदन सिंह, छोटू, सोमपाल, तारा चंद, विनोद, सुरेश, लालू राम, रामचंद्र चंद, नंदकिशोर, सोमपाल कश्यप, मोहनदास, धर्मेंद्र राठौर, विनोद कुमार, हरिराम, ताराचंद्र, लाल सिंह, भगवान दास, हेमराज, नरेश शर्मा, राजीव शर्मा, रोशन लाल,गंगाराम, राजू वर्मा, चंद्रसेन, जसवंत सिंह, सोमपाल, सुनील, गजेंद्र पाल, नरेश कुमार, गुडडू शर्मा, करण सिंह, महेश पाल, सुरेश कुमार आदि थे।
