Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। गश्त के दौरान कुंडा थाना पुलिस ने एक महिला के कब्जे से लाखों की स्मैक बरामद की। पूछताछ के बाद गिरफ्तार महिला का पुलिस द्वारा चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम सरवरखेड़ा निवासी शबनम पत्नी गुलशेर को शक के आधार परउसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे एक लाख से अधिक आंकी जा रही है। जानकारों की मानें तो गिरफ्तार महिला पिछले लंबे समय से मादक पदार्थों की बिक्री में लिप्त है। उसके तार पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के रामपुर मुरादाबाद बिजनौर आदि के मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले माफियाओं से जुड़े बताए जा रहे हैं। फिलहाल गिरफ्तार महिला से जरूरी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने उसका एनडीपीएस एक्ट के के तहत चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *