Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शीघ्र होगा टैम्पो चोरी का खुलासा, कई संदिग्ध पकड़े

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में टैम्पो चोरी की घटनाओं के घटित होने के मामले को गंभीरता से लेकर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कुछ संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सूत्रें के अनुसार पूछताछ के पश्चात युवकों की निशानदेई पर चोरी के कुछ टैम्पो भी बरामद किये गये हैं। संभवतः पुलिस शीघ्र ही टैम्पो चोरी की कुछ घटनाओं का खुलासा कर सकती है। गौरतलब है कि गत 3 मार्च को मुखर्जीनगर निवासी महेंद्र पाल पुत्र श्यामलाल का टैम्पो संख्या यूके-06 टीए/1696 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। वहीं इसी मोहल्ले के निवासी ललित पुत्र सागर का टैम्पो संख्या यूके-06टीए/4071 अज्ञात व्यक्ति घर के आगे से चोरी कर ले गया था जिसकी रपट दर्ज करा दी गयी। इससे पूर्व अरविंदनगर निवासी गोविंद का टैम्पो भी पूर्व में चोरी गया था जिसकी रिपोर्ट दर्ज करायी गयीथी। क्षेत्र में निरन्तर हो रही टैम्पो चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सूत्रें के अनुसार पूछताछ के दौरान युवकों ने टैम्पो चोरी की कुछ घटनाओं में अपना हाथ स्वीकार किया जिसके पश्चात पुलिस ने उनकी निशानदेई पर मोहल्ला मुखर्जीनगर से चोरी हुए टैम्पो बरामद कर लिये। सूत्रें के अनुसार पुलिस युवकों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि क्षेत्र में पूर्व में घटित टैैम्पो चोरी की अन्य घटनाओं का भी पर्दाफाश हो सके। हिरासत में लिये गये सभी युवक थाना क्षेत्र के ही निवासी बताये जा रहे हैं जिनके परिजन थाने के बाहर भटक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *