Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बस हादसे में दर्जनों यात्राी घायल

काशीपुर;उद संवाददाताद्ध। दिल्ली जा रही काशीपुर डिपो की बस आज सुबह मुरादाबाद क्षेत्रा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार एक महिला समेत दर्जनों लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक आज प्रातः काशीपुर डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके04पी ए/1088 लगभग 4 दर्जन से अध्कि सवारियों को लेकर दिल्ली की ओर रवाना हुई। बताया गया कि तेज रफ्रतार बस मुरादाबाद के जैतपुर क्षेत्रा में सिरसवा दोराहे के समीप से होकर गुजर रही थी इसी दौरान दूसरे साइड से आ रहे एक ट्रक को बचाने के चक्कर में तेज रफ्रतार बस सड़क किनारे टाइल्स से लोड पंचर ऽड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली संख्या यू के 06 एन/0021 से जा भिड़ी। हादसे के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर जमा होने लगे। पुलिस को हादसे की सूचना मिलने पर वह तत्काल मौके पर पहुंच गई। घटना के वत्तफ बस के दरवाजे बंद थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सवारियों को ऽिड़की से बाहर निकाला। इस हादसे में बस में सवार एक महिला समेत दर्जनों लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के वत्तफ बस रामकिशोर सैनी नामक ड्राइवर चला रहा था जबकि परिचालक सूरज मेहरा गाड़ी में मौजूद था।
हादसों के बाद भी नहीं जाग रहा परिवहन विभाग
काशीपुर;उद संवाददाताद्ध। रोडवेज बस में सवार होकर दिल्ली की ओर सपफर करना मौत को दावत देने की मानिंद हो गया है। लगभग एक माह पूर्व दिल्ली जा रही रोडवेज बस का पहिया अचानक मुरादाबाद क्षेत्रा में निकल गया। इस दौरान चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इससे पूर्व भी दिल्ली की ओर जा रही रोडवेज बस मार्ग में भीषण हादसे का शिकार हुई लेकिन परिवहन विभाग के अध्किारियों ने आज तक इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाए। काशीपुर रोडवेज की कार्यशाला में बड़ा गड़बड़ घोटाला चल रहा है सहायक क्षेत्राीय प्रबंध्क सबकुछ जानकर अनजान है। आज सुबह हुए एक्सीडेंट की बात करें तो प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद वहां उत्तराऽंड परिवहन की बस को मौके पर रोकना भी मुनासिब नहीं समझा जबकि घायल यात्राी मदद के लिए लगातार चीऽते चिल्लाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *