Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर;उद संवाददाताद्ध। डंपर से कुचलकर देर रात बाइक सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से लहूलुहान हुए। घायलों में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को नाजुक हालत में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला अपफगानान सहसपुर तहसील धमपुर बिजनोर व हाल महुआऽेड़ागंज निवासी गौरव कुमार 20 वर्ष पुत्रा घनश्याम सिंह औद्योगिक आस्थान महुआ ऽेड़ा गंज स्थित एक पफैक्ट्री में मजदूरी किया करता है। बताया जा रहा है कि गत रात्रि वह रिश्ते के चाचा ग्राम पैगा निवासी जितेंद्र 21 वर्ष पुत्रा तारा सिंह के साथ बाइक संख्या यूके 18 के/8536 पर सवार होकर दावत से वापस घर लौट रहा था इसी दौरान मुरादाबाद रोड पर महेशपुरा पुलिया के समीप अनियंत्रित डंपर संख्या यूपी21सी एल/6315 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक चला रहे गौरव की मौत हो गयी। जबकि पीछे सवार जितेंद्र दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के घटते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर उसने डंपर समेत आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल जितेंद्र की हालत नाजुक देऽते हुए उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक तीन भाई एक बहन है। भाइयों में वह दूसरे नंबर का बताया गया। युवक की मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *