Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर;उद संवाददाताद्ध। झोपड़ियों में अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते हजारों का सामान जलाकर ऽाक कर डाला। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया । कुंडेश्वरी रोड पर विशाल नगर स्थित बहल्ला पुल के समीप श्रमिक झोपड़ी डालकर रहते हैं। झुग्गी झोपड़ी में गत सायं तेज हवाएं चलने के कारण अचानक आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पफायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने भड़की आग पर बमुश्किल काबू पाया लेकिन तब तक त्रिवेणी पुत्रा पूरन सिंह जय सिंह भूरा मदन आदि की झोपड़ी में रऽी हजारों की नगदी साइकिल, राशन, कपड़े, बर्तन, संदूक, तीन चारपाई व ठेला जलकर राऽ हो गया। अग्निकाण्ड के दौरान झोपड़ी में रहने वाले परिवारों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *