February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आवेदन फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

रूद्रपुर। स्नातक, स्नातकोत्तर प्रथम सत्र में प्रवेश आवेदन फार्म की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। दिये गये ज्ञापन में उन्होंने कहा कि ऑनलाइन फार्म जून माह में प्रारम्भ हो गये थे। जिसकी अन्तिम तिथि समाप्त हो गयी है। लेकिन कई छात्र छात्रएं आवेदन फार्म भरने से वंचित रह गये है।। उन्होंने मांग की कि प्रवेश आवेदन फार्म की तिथि को बढ़ाया जाये अन्यथा वे आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में  गोपाल पटेल, रचित सिंह, सौरभ राठौर, अमित शर्मा, शिवम, अंजलि गुप्ता, सुरभि, पूजा, पूनम, गोविंद, नीलम, प्राची, सुरेश, प्रिया शर्मा, संदीप दिवाकर सहित तमाम छात्र छात्रएं शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *