February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए रुद्रपुर में हुई वोटिंग

रुद्रपुर,12 जुलाई। यूथ कांग्रेस के चुनाव में किच्छा और रूद्रपुर क्षेत्र के लिए आज रूद्रपुर सिंचाई विभाग में वोटिंग शुरू की गयी जो प्रातः 8-30बजे प्रारम्भ हुई। यूथ कांग्रेस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 8, प्रदेश महामंत्री पद के लिए 50, जिलाध्यक्ष पद के लिए 8, जिला महामंत्री पद के लिए 12 और विधान सभा अध्यक्ष के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। आज प्रातः काफी गहमागहमी में युवाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। समाचार लिखे जाने तक 1020 मतों में करीब 300 युवाओं ने अपने मत का प्रयोग कर लिया था। इस दौरान सुशील गाबा,विशालनेगी, अभिषेक शुक्ला, सौरभ बेहड़, मोनू निषाद,राकेश बिष्ट, विजय मंडल, जावेद अख्तर, दीपिका देवनाथ, सौरभ चिलाना, मनीष गोस्वामी, लवली अरोरा, अंकुश गुम्बर,मनीष मदान, संदीप चीमा, प्रसन्न जीत साहा, योगेश चौहान आदि मौजूद थे।
एबीवीपी के पदाधिकारी दिखे सक्रिय
रूद्रपुर। यूथ कांग्रेस के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी भी सक्रिय दिखे जिससे चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। आज सिंचाई विभाग में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर वोटिंग की जा रही है जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो पदाधिकारी वहां पहुंच गये और यूथ कांग्रेस चुनाव में वह बढ़चढ़कर भाग लेने लगे जिसको लेकर तरह तरह के कयास लगने शुरू हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *