Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क पार करती महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

काशीपुर(उद संवाददाता)। गत दिवस सड़क पार कर रही महिला को तीव्र गति से जाते अज्ञात ट्रक चालक ने रौंद दिया जिससे महिला की मौत हो गयी। मृतका के शव का आज पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया । घटना से मृतक के परिवार ने शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि गत सायं जसपुर निवासी राजबाला पत्नी नंदकिशोर बस से जसपुर से ठाकुरद्वारा मार्ग पर स्थित ग्राम रेहमापुर जा रही थी जैसे ही वह रेहमापुर बस से उतर कर उसने रोड पार करने का प्रयास किया तभी तेजी से आ रहे ट्रक संख्या आरजे 14 जीडी 5739 के अज्ञात चालक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। ट्रक चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया और मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। बताया गया कि मृतका पति के साथ रेहमापुर गांव में पिछले 5 वर्षों से रह रही थी। उसके पुत्र नरेंद्र, सत्येंद्र, दुष्यंत, विपिन व सूरज मय परिवार जसपुर में रहते हैं। घटना वाले दिन वह उन्हीं से मिलने गई थी वापस लौटने के दौरान हादसा हुआ। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *