February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम से मिलने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

काशीपुर।विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थलके बाहर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों की पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुई। पुलिस कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर रूद्रपुर ले गयी। कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में आज कांग्रेसी अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलने भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में जा रहे थे कि वहीं गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया जिस पर कांग्रेसियों ने जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई जिससे वहां अफरा तफरी मच गयी। पुलिस ने तत्काल सभी कांग्रेसियों को गिरफ्रतार कर लिया और रूद्रपुर ले गयी। इस दौरान प्रभात साहनी, राशिद फारूखी, रवि ढींगरा, सुहेल खां, शाह आलम, नितिश कौशिक, सचिन नाडिग, राजीव चौधरी, मनोज राय, आसिफ रजा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *