Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। खाना बनाते हुए सुबह तेज धमाके के साथ कुकर का ढक्कन अचानक उड़ गया। हादसे में समीप ही मौजूद गृहस्वामी आंशिक रूप से झुलसा जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसाार मूल रूप से रानीनगला तहसील ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश व हाल मानपुर रोड कचनाल गाजी निवासी जगबीर यादव पुत्र स्व- रोहताश सिंह यादव आज प्रातः घर में कुकर में दाल बना रहा था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ सेफ्टी बाल्व समेत कुकर का ढक्कन उड़ गया। हादसे में जगवीर गंभीर रूप से झुलस गया जिसे तत्काल उपचार के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा राजकीय चिकित्सालय लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *