Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरों ने घर से जेवर और सामान उड़ाया

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। चोरों ने एक घर से सोने चांदी का सामान उड़ा लिया। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी। वार्ड 5 निवासी बच्चू यादव के घर पर गतरात्रि चोरों ने धावा बोलकर सोने के कुण्डल, मंगल सूत्र, दो लॉकेट, दो कड़े और दो चांदी की अंगूठियों समेत अन्य सामान उड़ा लिया। इस दौरान परिजन घर पर सो रहे थे। यादव ने बताया कि उसका करीब डेढ़ से दो लाख रूपए का सामान चोरी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *