Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दी विदाई

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। एसएसपी वरिदंरजीत सिंह की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय सभागार में फरवरी माह में सेवा निवृत होने वाले अधिकारीध् कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त, सेवानिवृत्ति होने वाले अधिकारीध् कर्मचारी गण मौजूद थे। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी गण व कर्मचारियों ने प्रदीप जोशी के व्यवहार व अनुभव की सराहना की। एसएसपी ने सेवानिवृत हुए अधिकारीध् कर्मचारिगण को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी। एसएसपी ने उक्त अधिकारीध् कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुये सेवानिवृत के बाद उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हुए पुलिस विभाग में उनके सेवाकाल के द्वौरान किए गये कार्यो की सराहना की तथा अपेक्षा की  कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा। सेवानिवृत होने वाले अधिकारीध् कर्मचारियों में  सेवानिवृत प्रदीप कुमार जोशी, उप निरीक्षक (संचार) वर्ष 1980में एओके पद पर पुलिस संचार मुख्यालय लखनऊ मे भर्ती हुए वर्ष 1987 मे एचओ के पद पर पदोन्नति के उपरांत वर्ष 2019 को आरएसओ पद पर पदोन्नति प्रदान की। इन्होने 40 वर्ष 1 माह की सेवा पुलिस विभाग को दी। इन्होने अपनी सेवायें पुलिस संचार मुख्यालय लखनऊ, मुरादाबाद, नैनीताल, हरिद्वार, एवं उधमसिंहनगर में दी है। इस दौरान देवेन्द्र पीचा,पुलिस अधीक्षक सदर, प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक अपराधध्यातायात, अमित कुमार क्षेत्रधिकारी, विजय अधिकारी प्रतिसार निरीक्षक संचार,व सेवानिवृत्त कर्मचारी के पारिवारिक जन व अन्य अधिकारी ध्कर्मचारिगण मौजूद थेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *