February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कल हो सकता है हल्द्वानी और रूद्रपुर में हुई डकैती और हत्या का खुलासा !

रुद्रपुर,12 जुलाई। हल्द्वानी और रूद्रपुर में हुई डकैती और हत्या का खुलासा पुलिस कल कर सकती है। पुलिस सूत्रें के अनुसार इन घटनाओं में लिप्त पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं जबकि गिरोह के सरगना तक पुलिस के हाथ पहुंच गये हैं और उसके पकड़ में आते ही पुलिस इन दोनों मामलों का खुलासा कल कर सकती है। संभावना जतायी जा रही है कि आईजी पूरन सिंह रावत स्वयं इस मामले का खुलासा करेंगे। गौरतलब है कि हल्द्वानी रामपुर रोड पर डकैतों ने घर में घुसकर राधा भट्ट की हत्या कर दी थी और लाखों का माल लूटकर फरार हो गये थे। वहीं रूद्रपुर की मां सर्वेश्वरी कालोनी में भी डकैतों ने इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया था जहां उन्होंने घर में घुसकर अर्पणा श्रीवास्तव की हत्या कर दी थी और उसके पति पंकज व उसकी पुत्री को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। तब से लेकर दोनों जिलों की पुलिस इस मामले को खंगाल रही थी और कई राज्यों मे पुलिस टीम बिजी थी। पुलिस के राडार पर इन दोनों घटनाओं में शामिल रहे कई गैंग भी थे। पुलिस ने इस मामले में हजारों मोबाइल नम्बर ट्रेस किये और दर्जनों संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस सूत्रें का कहना है कि पुलिस अब इन दोनों घटनाओं के खुलासे के बेहद नजदीक पहुंच गयी है और इस वारदात में लिप्त पांच डकैतों को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया है। जैसे ही इन घटनाओं का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा, पुलिस दोनों मामलों का खुलासा कर देगी। बताया जाता है कि आईजी पूरन सिंह रावत अपने कार्यालय में इस मामले का खुलासा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *