Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

निर्भया केसः दोषी विनय की मेडिकल जांच पर कोर्ट में तिहाड़ प्रशासन की बड़ी दलील

नई दिल्ली(उद ब्यूरो)। निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के दोषी विनय शर्मा की मेडिकल जांच करवाने की अर्जी पर सुनवाई हुई। तिहाड़ प्रशासन ने दोषी की मांग का विरोध करते हुए कहा कि चारों दोषियों की मानिसक और शारीरिक जांच रोज होती है। सभी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। तिहाड़ प्रशासन ने कहा कि यह जेल सुपरिटेंडेंट की जिम्मेदारी है कि वह दोषियों की मेडिकल चेकअप कराए। वहीं जेल प्रशासन ने इस बात से भी इनकार किया कि दोषी विनय अपनी मां को नहीं पहचान पा रहा है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा, विनय शर्मा ने अपना सिर फोड़ लिया था। उसके हाथ में भी चोट आई है। डॉक्टर की रिपोर्ट दािखल की है। प्रशासन ने कहा कि उनके पास इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी है जिसके मुताबिक विनय ने खुद को नुकसान पहुंचाया है। तिहाड़ प्रशासन ने कहा, विनय ने दो बार फोन पर बात की है। एक बार अपनी मां से और दूसरी बार अपने वकील से। ऐसे में यह कहना की दोषी विनय अपनी मां को नही पहचान रहा है। दोषी विनय के वकील एपी सिंह ने तिहाड़ प्रसाशन की रिपोर्ट पर सवाल खड़ा किया। बता दें विनय के वकील ने 20 फरवरी को ट्रायल कोर्ट में अर्जी दािखल कर कहा था कि विनय शर्मा की मानसिक स्थिति सही नहीं है, मानसिक रूप से प्रताड़ित होने की वजह से विनय मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहा है। कोर्ट ने इस मामले में जेलप्रशासन को नोटिसजारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *