February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पति की पिटाई से महिला वकील गंभीर

गदरपुर। पति की पिटाई से गंभीर रूप से घायल महिला वकील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद महिला को रुद्रपुर के लिए रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झगडपुरी निवासी एडवोकेट नाजिया अंजुम के साथ उसके पति नफीस पुत्र मौ- यामीन ने मारपीट कर दी। नाजिया ने अपनी मां को फोन पर सूचना देकर पति सहित अन्य ससुरालवालों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया, जिस पर नाजिया की मां ने गदरपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक नीलम मेहरा पुलिस फोर्स के साथ ग्राम झगडपुरी पहुंची और घायल एडवोकेट नाजिया अंजुम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों द्वारा नाजिया अंजुम का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर रुद्रपुर के लिए रेफर कर दिया। गौरतलब हो कि एडवोकेट नाजिया अंजुम ग्रामसभा पत्थर कुई के ग्राम प्रधान मौ- यामीन की पुत्रवधू है, जो रूद्रपुर में वकालत भी कर रही हैं। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *