February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राज मिस्त्री ने जहर खाकर दी जान

रूद्रपुर। मोहल्ला सौरभ नगर ट्रांजिट कैंप में गत रात्रि अज्ञात कारणों के चलते राज मिस्त्री ने घर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिये परिजन जिला चिकित्सालय ले गये जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। बाद में राज मिस्त्री की मौत हो गई। घटना से परिजनो में कोहराम मच गया। प्रातः घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस ने मृतक के आवास पहुंचकर आवश्यक जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिये भिजवाया। जानकारी के अनुसार सौरभ नगर निवासी 47 वर्षीय अमल मिस्त्री पुत्र मनोरंजन के दो पुत्र परिमल व निर्मल एंव विवाहित पुत्री गत रात्रि माता झरना के साथ  मोहल्ला ठाकुर नगर में आयोजित एक समारोह में शामिल होने गये थे। अमल ने समारोह में जाने से मना कर दिया और घर में अकेले मौजूद रहे। बताया जाता है कि परिजनों के जाने के कुछ देर बाद अमल ने उन्हें फोन कर घर वापिस आने को कहा। परिजन जब घर लौटे तो उन्होंने पिता अमल को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। उन्हें उपचार के लिये तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहाें प्राथमिक उपचार कर अमल की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन अमल को नगर के एक निजी चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमल की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रातः पड़ोसियों द्वारा मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की विस्तार से जानकारी ली तथ शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *