Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नकदी और सट्टा पर्ची समेत युवक दबोचा

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। एसएसपी के निर्देश पर चलाये जा रही निरोधक कार्रवाई के तहत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने खाईबाड़ी करते युवक को नकदी, सट्टा पर्ची व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुशील कुमारने बताया कि कां- मुन्ना सिंह व अमनदीप सिंह ने गश्त के दौरान दिल्ली बैटरी वाली गली से युवक को खाईबाड़ी करतेपकड़ लिया। पूछताछ मेें उसने अपना नाम पता लाइन नं 5 निवासी मुशीर पुत्र छिद्दू बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1150 रूपए, सट्टðा पर्ची, रजिस्टर आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर मुशीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया सट्टेबाज मुशीर व्हाटसऐप पर भी खाई-बाडी करता है। जिसके विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *