Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिविर में मानसिक रोगियों का हुआ चेकअप

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। जिलाधिकारी के निर्देश पर आज जिला चिकित्सालय परिसर स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास कल्याण केंद्र में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सकों द्वारा शिविर में आये दर्जनों मानसिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की गयी। शिविर में डा- प्रवीन श्रीवास्तव, डा- राजीव, डा- मेघा परवाल, डा- गौैरव अग्रवाल,डा-0 पीयूष ढल्ला व डा- आरके सिन्हा ने मानसिक रोगियोें का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सलाह दी। पुनर्वास की नोडल आफिसर शिप्रा अधिकारी व संस्था की अंजना शर्मा नेे शिविर में आये रोगियोें का स्वास्थ्य परीक्षण कराने में सहयोग किया। शिविर में जिला समाज कल्याण विभाग के सतपाल बत्र ने मानसिक रोगियोें के आवश्यक प्रमाण पत्र बनाने केे लिए आवेदन पत्रें की कार्रवाई को पूरा कराया। शिविर में कृष्णानंद जोशी, उर्मिला देवी, सचिन सिंह, जाबिया फातिमा, अफरीन, मीना, दिव्या, फरीदा बेगम, राजीव, अंशु, गुंजन सक्सेना, राकेश गाइन सहित दर्जनों मानसिक रोगी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *