Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। पुलिस ने चोरी के ट्रक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए वरिंदरजीत सिंह ने बताया कि गत 2 फरवरी को सिडकुल से ट्रक संख्या आरजे 11जीएध्1868को अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया था। गुरमीत सिंह पुत्र अजीत सिंह ने मामले की रपट सिडकुल चैकी में दर्ज करा दी थी। उन्होंने बताया कि ट्रक की बरामदगी को लेकर पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे खंगाले और इस मामले में रम्पुरा थाना खजूरिया रामपुर निवासी दिलबाग सिंह उर्फ फौजी पुत्र रूढ़ सिंह और अलीपुर माजरा थाना भोट रामपुर निवासी बलजीत सिंह पुत्र रजवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि ट्रक स्वामी से उनका पैसे का लेनदेन था जिस पर वह पैसे नहीं दे रहा था तो उन्होंने ट्रक चोरी की योजना बना ली और 2 फरवरी को सिडकुल से ट्रक चोरी कर लिया और सीतापुर निवासी एक व्यक्ति से 1-80लाख में ट्रक बेचने का सौदा कर लिया। ट्रक की पहचान छिपाने के लिए उस पर नया पेंट कर दिया गया था। ट्रक बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंतनगर अशोक कुमार, एसआई अनिल उपाध्याय, राजेंद्र कुमार, कां- आनंद सिंह मेहरा, किशोर फर्त्याल, कैलाश मनराल, सुनील कुमार, चन्द्रशेखर जोशी, मनोज जोशी शामिल थे। इस दौरान एएसपी देवेंद्र पिंचा, सीओ राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *